{"_id":"66f30a6fe2be852820025724","slug":"ed-summoned-former-ias-officer-mohinder-singh-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैसिंडा भूमि घोटाला : पूर्व आईएएस मोहिंदर को ईडी ने किया तलब, कई सीईओ व अफसर भी जांच के दायरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैसिंडा भूमि घोटाला : पूर्व आईएएस मोहिंदर को ईडी ने किया तलब, कई सीईओ व अफसर भी जांच के दायरे में
Wed, 25 Sep 2024 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:22 AM IST
सार
मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापे में करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियां मिलने के बाद उन्हें बुधवार को राजधानी स्थित ईडी के जाेनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईएएस मोहिंदर सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के हैसिंडा भूमि घोटाले में पूर्व आईएएस एवं नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहिंदर सिंह को ईडी ने तलब कर लिया है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह मोहिंदर के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापे में करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियां मिलने के बाद उन्हें बुधवार को राजधानी स्थित ईडी के जाेनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो 426 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के इस मामले में मोहिंदर से पूछताछ के बाद नोएडा अथॉरिटी में सीईओ के पद पर तैनात रहे कई अन्य आईएएस अफसरों से भी पूछताछ हो सकती है। इनमें संजीव सरन, रमा रमण और उनके बाद तैनात अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा हैसिंडा प्रोजेक्ट से संबंधित कामकाज देखने वाले अथॉरिटी के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।