फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ed searched proofe against Ias

NRHM: कुशवाहा का करीबी IAS जद में

Sat, 26 Apr 2014 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Apr 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
ed searched proofe against Ias

एनआरएचएम घोटाले के प्रमुख आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा व उनके

विज्ञापन
करीबियों की आय से अधिक संपत्ति की तलाश में जुटी ईडी को आईएएस अधिकारी के खिलाफ कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं।

इसके आधार पर ईडी कुछ चुनिंदा एनजीओ और अधिकारी के खातों में लेन-देन के साक्ष्य तलाशने में जुट गई है।

ईडी को यह जानकारी पहले ही मिल चुकी है कि कुछ एनजीओ को नियमों के विपरीत लाभ पहुंचाया गया है। इन्हें एनआरएचएम से संबंधित काम भी दिए गए।

इसमें मानकों व नियमों की अनदेखी तो हुई ही, संबंधित कार्य के लिए होने वाले भुगतान में जमकर अनियमितता की गई। एनआरएचएम घोटाले की जांच में सीबीआई के सामने भी ये तथ्य आ चुके हैं।

पड़ताल में ईडी को इस बात के सबूत मिले थे कि कई एनजीओ के जरिये पूर्व मंत्री के कई सौ करोड़ रुपये खपाए गए।

एनजीओ के खातों से भी यह सामने आया कि चार सौ करोड़ रुपयों से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की गई। ईडी ने इसमें फंस रही एनजीओ के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि एनजीओ के संचालक व संचालिका तत्कालीन प्रमुख सचिव के नजदीकी थे।

इसी अधिकारी ने एनजीओ संचालकों को पूर्व मंत्री व अन्य से मिलवाया और पूर्व मंत्री की काली कमाई को सफेद बनाने के लिए तैयार किया।

घोटाले में इस अधिकारी की भूमिका सामने आने पर ईडी ने उसकी चल व अचल संपत्ति की भी तलाश शुरू कर दी थी।

ईडी को पिछले दिनों इस अधिकारी द्वारा अपने खाते से एनजीओ संचालिका के नाम से जारी लगभग दस लाख के चेक के भुगतान की जानकारी मिली थी।

अब इस संचालिका की तलाश कर उससे भुगतान के बारे में पूछा जाएगा। ईडी यह भी जानना चाहती है कि प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी को अपने खाते से रकम देने की जरूरत क्यों पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed