फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ED says Yadav Singh Anonymous property attached

यूपी: यादव सिंह की 89 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, जांच जारी

Sat, 06 Jul 2019 04:31 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 06 Jul 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
ED says Yadav Singh Anonymous property attached
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : Social Media

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की 89 लाख रुपये की और संपत्ति अटैच की है। ईडी यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और अवैध तरीके से कमाए गए धन का शोधन करने के मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ईडी के अफसरों का कहना है कि इस बार एक आवासीय और एक कमर्शियल प्लाट, एक कृषि भूमि और बैंक खातों में जमा रकम जिनका कुल योग 89 लाख रुपये है, संबद्ध किया गया है। इससे पूर्व भी यादव सिंह और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति अटैच की गई थी।
विज्ञापन


ईडी के मुताबिक अब तक कुल 21.5 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। ईडी को जांच में इस बात के सुबूत मिले थे कि अवैध तरीके से हासिल रकम को कैसे डोनेशन के जरिए पहले यादव सिंह के एक ट्रस्ट में जमा कराया गया और फिर इसे परिवार के सदस्यों के खातों में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किस तरह इस रकम से संपत्ति खरीदी गई। ईडी पीएमएलए एक्ट के तहत यादव सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed