{"_id":"5d1f9df38ebc3e3cd07a3592","slug":"ed-says-yadav-singh-anonymous-property-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यादव सिंह की 89 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यादव सिंह की 89 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, जांच जारी
Sat, 06 Jul 2019 04:31 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की 89 लाख रुपये की और संपत्ति अटैच की है। ईडी यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और अवैध तरीके से कमाए गए धन का शोधन करने के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ईडी के अफसरों का कहना है कि इस बार एक आवासीय और एक कमर्शियल प्लाट, एक कृषि भूमि और बैंक खातों में जमा रकम जिनका कुल योग 89 लाख रुपये है, संबद्ध किया गया है। इससे पूर्व भी यादव सिंह और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति अटैच की गई थी।
विज्ञापन
ईडी के मुताबिक अब तक कुल 21.5 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। ईडी को जांच में इस बात के सुबूत मिले थे कि अवैध तरीके से हासिल रकम को कैसे डोनेशन के जरिए पहले यादव सिंह के एक ट्रस्ट में जमा कराया गया और फिर इसे परिवार के सदस्यों के खातों में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद किस तरह इस रकम से संपत्ति खरीदी गई। ईडी पीएमएलए एक्ट के तहत यादव सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है।