{"_id":"68e3d81a89b93f16f9028b92","slug":"ed-issues-fresh-notice-to-invest-up-middleman-nikant-jain-raids-have-already-been-conducted-at-his-premises-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : ईडी ने इन्वेस्ट यूपी के बिचौलिये निकांत जैन को दोबारा भेजा नोटिस, ठिकानों पर हो चुकी है छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : ईडी ने इन्वेस्ट यूपी के बिचौलिये निकांत जैन को दोबारा भेजा नोटिस, ठिकानों पर हो चुकी है छापेमारी
Mon, 06 Oct 2025 08:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:24 PM IST
सार
निकांत जैन और उसके भाई सुकांत जैन की कंपनियों और उनकी चल-अचल संपत्तियों के बारे में ईडी ने तमाम अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। अब इन संपत्तियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
निकांत जैन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन्वेस्ट यूपी में प्रोजेक्ट मंजूर कराने के नाम पर सोलर कंपनी से पांच फीसदी कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार बिचौलिये निकांत जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दोबारा नोटिस भेजकर तलब किया है। ईडी ने इससे पहले निकांत और उसके करीबी सौरभ सेठ के ठिकानों पर छापा मारा था, जिसके बाद निकांत को नोटिस देकर कार्यालय बुलाया था। हालांकि निकांत ने जांच एजेंसी से दूरी बनाए रखी थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, निकांत जैन और उसके भाई सुकांत जैन की कंपनियों और उनकी चल-अचल संपत्तियों के बारे में ईडी ने तमाम अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। अब ईडी निकांत के पेश होने पर इन कंपनियों और संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेगा। साथ ही उनसे इन संपत्तियों को खरीदने के लिए खर्च की गई रकम के स्रोत के बारे में भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश रचने वालों की 8 दिन की रिमांड मंजूर, कई बिंदुओं पर होगी पूछताछ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमित शाह पर टिप्पणी मामले में सुनवाई टली, नहीं आया गवाह... राहुल गांधी पर चल रहा मुकदमा
पूछताछ के बाद इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि निकांत और उसके भाई सुकांत को आयकर विभाग ने भी नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन दोनों पेश नहीं हुए। अब आयकर विभाग भी उन्हें दोबारा नोटिस देने की तैयारी में है।