यूपी में यादव सिंह की सम्पत्तियों की तलाश शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने नोएडा के निलंबित मुख्य अभियंता यादव सिंह के खिलाफ जांच तेज करते हुए उसकी यूपी में छिपी संपत्तियों की जानकारी जुटाने की कोशिश शुरू कर दी है। एजेंसी ने इसके लिए लखनऊ परिक्षेत्र कार्यालय से सहयोग मांगा है।
ईडी के क्षेत्रीय निदेशालय ने इसके लिए मशक्कत शुरू कर दी है। प्रारंभिक चरण में एनसीआर परिक्षेत्र और पश्चिमी उप्र. के कुछ खास शहरों में उसकी संपत्ति की तलाश हो रही है।
इसमें उन जिलों को शामिल किया गया है, जिनमें यादव सिंह के करीबी या रिश्तेदार हैं। अधिकारियों को संदेह है कि यादव सिंह ने काली कमाई से इनमें से कुछ के नाम संपत्ति बनाई हुई हो सकती है। इसी अंदेशे को पुख्ता करने के लिए जांच हो रही है।
सम्पत्ति सामने आई तो होगी पूछताछ
ईडी ने इससे पहले यादव सिंह के बैंक खातों, लॉकर और उन कंपनियों के बारे में सूचना हासिल की है जो यादव सिंह व उसके परिवार के सदस्यों के नाम से चल रही हैं।
ईडी के सूत्र बताते हैं कि क्षेत्रीय कार्यालय ने चिट फंड एवं कंपनीज के रजिस्ट्रार के साथ ही विभिन्न जिलों के उप निबंधक व डीएम से जानकारी मांगी है।
सूत्र बताते हैं कि जांच से जुड़े अधिकारियों को यह संकेत भी मिले हैं कि यादव सिंह ने उत्तराखंड में भी संपत्ति खरीदी है। फिलहाल ईडी यादव सिंह की यूपी में छिपी संपत्ति की जानकारी कर रहा है।
यूपी की जांच पूरी करने के बाद ही ईडी उत्तराखंड की संपत्ति की तलाश में जुटेगा। इस बीच अगर यूपी में यादव सिंह की छिपी अथवा बेनामी संपत्ति सामने आती है तो ईडी पूछताछ शुरू करेगा।