{"_id":"5d4c58778ebc3e6cba54c564","slug":"ed-interrogated-former-minister-gayatri-prajapati-in-illegal-mining-in-fathepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में हुए खनन घोटाले को लेकर ईडी ने की गायत्री प्रजापति से लंबी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में हुए खनन घोटाले को लेकर ईडी ने की गायत्री प्रजापति से लंबी पूछताछ
Fri, 09 Aug 2019 12:31 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में हुए अवैध खनन मामले में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से लंबी पूछताछ की। केजीएमयू में इलाज करा रहे गायत्री से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने फतेहपुर में अपनाई गई खनन प्रक्रिया को लेकर सवाल किए।
सूत्रों की मानें तो प्रवर्तन निदेशालय की तीन सदस्यी टीम के सामने गायत्री की बेचैनी कई बार बढ़ी। कभी उसे प्यास लगती और कभी बाथरूम जाने के बहाने सवालों से बचने की कोशिश करता रहा। ईडी के अधिकारियों ने उसे चेतावनी भी दी कि वह सवालों से नहीं बच सकता।
गायत्री ने अधिकतर बातें भूलने की बात भी कही। पट्टाधारक शिवसिंह के पट्टे की अवधि तीन वर्ष बढ़ाए जाने को लेकर पत्रावली पर किए गए अनुमोदन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने सवाल किए। गायत्री अधिकतर सवालों को पुरानी बात होने और याद न आने के बहाने टालने की कोशिश करता रहा। गायत्री से पूछताछ शुक्रवार को भी जारी रहेगी।