{"_id":"6abad9b96d63eb9dda0cbdcf","slug":"ecg-not-performed-at-lokbandhu-hospital-complaint-lodged-with-the-ad-lucknow-news-c-13-lko1096-1941286-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में नहीं हुई ईसीजी, एडी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में नहीं हुई ईसीजी, एडी से शिकायत
विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल में स्टेनी रूम में लगा ताला
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में हृदय रोगियों को इलाज के दौरान गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात बीपी नियंत्रित नहीं होने पर आशियाना निवासी राजू भारतीय (55) को परिजन लोकबंधु अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीज को इंजेक्शन दिए, लेकिन बीपी नियंत्रित नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टर ने ईसीजी कराने की सलाह दी।
परिजन मरीज को लेकर स्टेमी रूम पहुंचे, लेकिन वहां गेट बंद मिला। टेक्नीशियन के बारे में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। काफी देर तक जांच नहीं होने पर परिजन मरीज को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मरीज को आईसीयू में भर्ती किया, जहां उसकी ईसीजी जांच की गई।
परिजनों ने लोकबंधु अस्पताल में ईसीजी जांच नहीं होने की शिकायत अपर निदेशक, डॉ. जीपी गुप्ता से की है। लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में ईसीजी की व्यवस्था है और 24 घंटे स्टेमी कार्यक्रम के तहत जांच की जाती है। संभव है कि संबंधित टेक्नीशियन किसी काम से इधर-उधर चला गया हो, जिसके कारण उस समय जांच नहीं हो सकी।