फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   EC Notice to Mulayam on Prima Facie Poll Code Violation

अब वीडियो क्लिप में फंसे मुलायम, EC ने भेजा नोटिस

Sat, 19 Apr 2014 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Apr 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
 EC Notice to Mulayam on Prima Facie Poll Code Violation

यूपी से बड़ी खबर आ रही है कि चुनाव आयोग ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघ करने के लिए नोटिस भेज दिया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से मुलायम को भेजे गए नोटिस में मुलायम से 20 अप्रैल को शाम पांच बजे तक सफाई देने का समय दिया गया है।

आयोग के नोटिस के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव ने तीन अप्रैल को बुलंदशहर के पास शिकरपुर की एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षामित्रों के लिए कुछ ऐसी बातें कहीं थीं, जिस पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है।
विज्ञापन


इसका खुलासा एक वीडियो क्लिप से हुआ है, जो शिकायतकर्ता ने चुनाव आयोग के पास भेजी थी।

शिक्षा मित्रों को धमका रहे थे मुलायम?

 EC Notice to Mulayam on Prima Facie Poll Code Violation

आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस में भाषण की कुछ पंक्तियां भी लिखी हुई हैं, जिनके आधार पर आयोग ने मुलायम को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना है।

वीडियो क्लिप से आयोग ने मुलायम की कुछ बातें भी ली हैं और उसे मुलायम के सामने भी रखा है।

मुलायम ने इस रैली के दौरान जो कुछ कहा था उसमें से आयोग ने इस बात पर आपत्ति दर्ज करते हुए नोटिस भेजा है, '...शिक्षा मित्रों का जहां तक सवाल है...शिक्षा मित्रों को देख लिया है...शिक्षा मित्रों का कर दिया है, आशीर्वाद दिया है...अरे कर तो दिया है...हां तो कर दिया है वोट दीजिए, नहीं वोट देंगे तो हम विदड्रॉ कर लेंगे।'

अगर मुलायम 20 अप्रैल को शाम पांच बजे तक इस मामले पर सफाई नहीं दे सके, तो चुनाव आयोग आगे का फैसला बिना उनसे बात किए ले लेगा।

इनके बिना क्या होगा सपा का?

 EC Notice to Mulayam on Prima Facie Poll Code Violation

सपा पहले ही स्टार प्रचारकों की कमी से जूझ रही है। आजम पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगा दिया है। मुलायम को शुक्रवार को नोटिस पहुंच गया और अखिलेश अकेले आंधी-तूफान से लड़कर रैलियों पर रैलियां कर रहे हैं।

डिंपल भी पूरी जोर आजमाइश करने में लगी हुई हैं, लेकिन मुलायम और आजम के बिना सपा की ताकत अधूरी सी मानी जाती रही है।

जानकारों के मुताबिक, मुलायम के भाषण से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन जरूर हुआ है लेकिन मुलायम की रैलियों पर प्रतिबंध लगना ‌इतना आसान नहीं है।

कुछ लोग यह जरूर मान रहे हैं कि अगर मुलायम की रैलियों पर प्रतिबंध लगता है तो यह सपा के लिए बड़ा झटका होगा।

विज्ञापन

आजम भी अपनी जिद पर अड़े

 EC Notice to Mulayam on Prima Facie Poll Code Violation

एक तरफ भाजपा के अमित शाह ने चुनाव आयोग से मांफी मांगकर अपने ऊपर लगा प्रतिबंध हटवा लिया है और वे दोबारा मैदान में कूद पड़े हैं, लेकिन सपा के आजम अपनी जिद पर अड़ हुए हैं।

शुक्रवार को आजम के समर्थन में इलाहाबाद में बवाल तो हुआ, पर आजम के सामने माफी का सवाल आया तो उन्होंन आयोग पर ही हमला बोल दिया।

आजम ने तो यहां तक कह दिया कि क्या सुप्रीम कोर्ट से बड़ा है चुनाव आयोग। उसके बाद माफी मांगने से भी मना कर दिया। इसके पहले अखिलेश और मुलायम भी आजम का समर्थन कर चुके हैं।

अब यह जिद सपा के कितने काम आएगी या इससे बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा, यह तो वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed