फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   e shridharan may join modi's cabinet

मोदी या टीपू! आखिर किसे चुनेंगे मेट्रोमैन

Sun, 25 May 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 May 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
e shridharan may join modi's cabinet

राजधानी में मेट्रो रेल परियोजना के लिए 26 मई को मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह बहुत अहम होने जा रहा है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल को लेकर जो चर्चा लगातार जारी है। उसमें मेट्रोमैन ई. श्रीधरन का नाम लगातार लिया जा रहा है।

माना जा रहा है कि प्रत्येक मंत्री के साथ बतौर राज्यमंत्री एक टेक्निकल व्यक्ति को जोड़ा जाएगा।

इस हिसाब से ई. श्रीधरन को रेल मंत्रालय में बतौर राज्यमंत्री या रेलवे बोर्ड के सलाहकार के तौर पर चुने जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए श्रीधरन की जरूरत

e shridharan may join modi's cabinet

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए श्रीधरन की जरूरत है।

अगर केंद्र में मेट्रोमैन को इस तरह का कोई पद मिल गया तो वे एलएमआरसी के प्रमुख सलाहकार के पद पर नहीं रह पाएंगे।

इसके बाद एक बार फिर एलएमआरसी में किए जा रहे प्रशासनिक बदलावों पर सवालिया निशान लग सकते हैं। मेट्रो रेल परियोजना के लिए करीब तीन महीन पहले ई. श्रीधरन को प्रमुख सलाहकार के तौर पर चुना गया था।

इसके बाद उन्होंने एलएमआरसी में कई तरह के बदलाव करने की सलाह दी, जिस पर अमल भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रोमैन ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव

e shridharan may join modi's cabinet

मेट्रोमैन ई.श्रीधरन ने एलएमआरसी के लिए अबतक कई अहम सुझाव‌ दिए हैं। उन्होंने एलएमआरसी में ब्यूरोक्रेट की जगह टेक्नोक्रेट एमडी रखने की सलाह दी। इस पर एलएमआरसी ने विज्ञापन भी जारी कर दिया।

इसके अलावा उन्होंने पहले चरण में मेट्रो का आगाज अमौसी से आलमबाग की जगह टीपी नगर से चारबाग तक करने के लिए कहा।

उनका ये सुझाव भी माना गया। अभी मेट्रोमैन को राजधानी में दौरा 27 और 28 मई को प्रस्तावित है। मगर इससे पहले 26 मई एक अहम दिन साबित हो सकता है।

विज्ञापन

नहीं रह पाएंगे सलाहकार पद पर

e shridharan may join modi's cabinet

जानकारों के मुताबिक केवल राजनैतिक ही नहीं बल्कि तकनीकी कारणों से अगर ई. श्रीधरन केंद्र सरकार से जुड़ गए तो वे यूपी के इस अतिमहत्वपूर्ण परियोजना के सलाहकार पद पर नहीं रह पाएंगे।

माना जा रहा है कि भावी मोदी सरकार में उन्हें रेल राज्य मंत्री या फिर रेलवे बोर्ड का चेयरमैन चुना जा सकता है। नरेंद्र मोदी वर्ष 2019 तक देश में बुलेट ट्रेन चलाने का ख्वाब देख रहे हैं।

इस बात का उल्लेख बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में भी किया था। इसके लिए नरेंद्र मोदी ई. श्रीधरन के अनुभव का लाभ उठाना चाहते हैं।

27 को आएंगे श्रीधरन
फिलहाल बतौर एलएमआरसी प्रमुख सलाहकार ई. श्रीधरन का लखनऊ दौरा तय है। वे 27 मई को सुबह आठ बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से राजधानी आ रहे हैं। यहां दो दिन रहने के बाद वे 28 की शाम दिल्ली वापस जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed