फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-rickshaw driver beaten to death in dispute over buying liquor first

Lucknow News: शराब पहले खरीदने के विवाद में ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 21 Aug 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver beaten to death in dispute over buying liquor first
बख्शी का तालाब। महिगवां के शाहपुर चौराहे के पास शराब के ठेके पर पहले शराब खरीदने को लेकर हुए विवाद में ई-रिक्शा चालक दिलीप उर्फ मोनू सिंह (25) की बुधवार रात कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। भाई सोनू की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर अभिषेक और अनुज समेत दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने बताया कि अटेसुवा गांव निवासी दिलीप शाहपुर चौराहे पर बुधवार रात करीब आठ बजे शराब ठेके गए थे। वहां पहले शराब खरीदने को लेकर दिलीप का दो युवकों से विवाद हो गया। दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे। दिलीप ने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने कुछ साथियों को फोन कर बुला लिया। लाठी-डंडे लेकर एसयूवी से पहुंचते ही आरोपियों ने दिलीप पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। इससे दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी एसयूवी में बैठकर भाग गए। ठेके के कर्मचारियों ने दिलीप को मरणासन्न हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिगवां पुलिस दिलीप को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए चार आरोपी

डीसीपी ने बताया कि शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को एसयूवी का नंबर मिला। देर रात ही पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। दिलीप के परिवार में भाई सोनू, मां मंजू देवी, पत्नी रोहिणी और 18 माह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक चला प्रदर्शन

दिलीप की हत्या के बाद नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे कुम्हरावां चौराहे पर जाम लगा दिया। उन्होंने 50 लाख रुपये मुआवजे देने और भागे चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया। बाद में पुलिस और प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और दिलीप का शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed