{"_id":"5b1f94564f1c1b2b428b4660","slug":"e-mail-id-hacked-of-doctor-of-kgmu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू डॉक्टर की ई-मेल आईडी हैक, हैकर ने क्या लिखा संदेश.. यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू डॉक्टर की ई-मेल आईडी हैक, हैकर ने क्या लिखा संदेश.. यहां देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Jun 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के डॉक्टर यूएस पाल की ई-मेल आईडी साइबर अपराधियों ने हैक कर ली। डॉक्टर के रिश्तेदारों-परिचितों को मुसीबत में फंसे होने का मेल भेजकर रुपया मांगा।
डॉक्टर पाल को लोगों ने फोन कर हालचाल पूछा, तब मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर ई-मेल आईडी हैक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डॉ. पाल ने बताया कि हैकर ने उनकी ई-मेल संपर्क सूची में शामिल लोगों को संदेश भेजे थे। संदेशों में हैकर ने लिखा, प्लीज आज कहां पर हैं। मैं इस समय बहुत मुसीबत में हूं और तत्काल आपसे मदद चाहता हूं।
विज्ञापन
हैकर को शक था कि संदेश मिलते ही डॉक्टर के परिचित और रिश्तेदार उन्हें फोन करने लगेंगे। इसलिए उसने यह भी लिखा कि फोन पर वह उपलब्ध नहीं हैं।

साइबर सेल में की शिकायत
हैकर ने लिखा कि, ई-मेल मिलते ही जल्द से जल्द मुझे जवाब दें। मैं आपका आभारी रहूंगा। यह संदेश मिलने के बाद डॉक्टर के परिचितों और रिश्तेदारों ने उन्हें फोन करने शुरू कर दिए।
सोमवार को दिन में उनके पास कई फोन आए। बकौल डॉ. पाल, बातचीत में लोगों ने ई-मेल संदेश के बारे में बताया तो उन्होंने मेल आईडी की जांच की तो पता चला कि वह खुल नहीं रही।
सोमवार को दिन में उनके पास कई फोन आए। बकौल डॉ. पाल, बातचीत में लोगों ने ई-मेल संदेश के बारे में बताया तो उन्होंने मेल आईडी की जांच की तो पता चला कि वह खुल नहीं रही।
उन्होंने तत्काल साइबर सेल में शिकायत की। साइबर क्राइम सेल के नोडल अधिकारी व हजरतगंज के क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है।