फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-buses will run on four routes before Holi.

Lucknow News: होली से पहले चार रूटों पर चलेंगी ई बसें

Sun, 22 Feb 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
E-buses will run on four routes before Holi.
एसी ई बस।
लखनऊ। होली से पूर्व लखनऊ से अयोध्या धाम, प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी रूट पर एसी ई बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। प्रत्येक रूट पर पांच-पांच ई बसें चलाई जाएंगी। 18 बसें डिपो में पहुंच गई हैं। इसके साथ ही बस चालकों का प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण व धार्मिक स्थलों से ई बसों के संचालन की घोषणा की है। फिलहाल प्रयागराज से अयोध्या के बीच अटल बस सेवा की दो ई बसों का संचालन हो रहा है। लखनऊ से दो डबलडेकर बसों का संचालन भी अयोध्या के लिए किया जा रहा है। अब होली से पहले प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर व वाराणसी के लिए पांच-पांच ई बसें भी चलाई जाएंगी। इनके लिए पांच चार्जिंग स्टेशन अयोध्या में बनाए गए हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने अलग से 1260 केवीए का कनेक्शन लिया है। इन बसों की मरम्मत के लिए ईका मोटर्स अयोध्या धाम बस स्टेशन पर वर्कशॉप भी बनाएगी। बसों में नियंत्रित एसी सिस्टम, आरामदायक सीटें, बेहतर सस्पेंशन, सीसीटीवी, जीपीएस ट्रैकिंग और डिजिटल डिस्प्ले की सुविधाएं रहेंगी। अभी 51 सीटर एसी इलेक्ट्रिक बसें अयोध्या धाम बस अड्डे पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed