फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Duty allotment for doctors

Lucknow News: होली के मद्देनजर डॉक्टरों की ड्यूटी तय, 100 बेड रिजर्व

Mon, 06 Mar 2023 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Duty allotment for doctors
होली के हुड़दंग में अनहोनी से निपटने के लिए चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। इमरजेंसी-आईसीयू में बेड रिजर्व कर लिए गए हैं। विशेषज्ञों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। बाकी विशेषज्ञ ऑन कॉल बुलाए जाएंगे। सभी अस्पतालों ने इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं। एंबुलेंस का बेड़ा भी अलर्ट रहेगा। 102-108 की 15 एंबुलेंस व दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस रिजर्व रहेगी।
विज्ञापन

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि ट्राॅमा में 20 बेड आरक्षित हैं। न्यूरो, हड्डी, त्वचा, आंख, सर्जरी व एनेस्थीसिया डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को अलग से लगाया गया है। लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. एपी जैन ने बताया कि 15 बेड रिजर्व हैं। सभी विशेषज्ञ इमरजेंसी में मौजूद रहेंगे। जरूरत होने पर दूसरे विशेषज्ञों को ऑल काल भी बुलाया जाएगा। बलरामपुर अस्पताल में 25 बेड रिजर्व हैं। जिन मरीजों को आईसीयू की जरूरत होगी उनके लिए दो बेड वहां पर रिजर्व किए गए हैं ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में जो भी मरीज आएंगे। उसके लिए विशेषज्ञों की ड्यूटी भी तय की गई है। जिन मरीजों के इमरजेंसी सर्जरी की जरूरत होगी वह भी आसानी से होगी। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि इमरजेंसी में छह बेड आरक्षित हैं। लोक बंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इमरजेंसी में होली पर 20 बेड रिजर्व हैं। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय,बीआरडी महानगर, रानीलक्ष्मीबाई, रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में बेड रिजर्व किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर कॉल करके ले सकते हैं मदद
चिकित्सा संस्थान इमरजेंसी नंबर रिजर्व बेड
केजीएमयू ट्राॅमा 9453004209 20
लोहिया संस्थान 0522-669200 15
बलरामपुर अस्पताल 8052644444 25
लोक बंधु अस्पताल 0522.2421146 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed