{"_id":"2e0eedf8277b12a4e39cfd79b819907d","slug":"durgashakti-meet-javed-usmani","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला अफसरों से मिली दुर्गा, क्या है मुलाकात का राज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आला अफसरों से मिली दुर्गा, क्या है मुलाकात का राज?
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित आईएएस अफसर दुर्गाशक्ति नागपाल ने शुक्रवार को मुख्य सचिव जावेद उस्मानी और मुख्यमंत्री की सचिव अनीता सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
नागपाल ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। निलंबन के बाद से नागपाल राजस्व परिषद से संबद्ध हैं।
शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव अनीता सिंह से मिलकर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा।
इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव से मिलकर अपनी सफाई पेश की। वह बेहद गुपचुप तरीके से दोनों अफसरों से मिलीं।
इसकी भनक मीडिया को भी नहीं लगी। आधिकारिक तौर कोई भी अफसर इस मुलाकात के बारे में बोलने को तैयार नहीं है।
सूत्रों का कहना है कि दुर्गाशक्ति ने मुख्य सचिव के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे इस मामले में पूरी तरह से निर्दोष हैं।
जो भी घटनाक्रम हुआ उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। उस्मानी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे उनका पक्ष मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।
इससे पहले नागपाल ने मुख्यमंत्री की सचिव अनीता सिंह से मुलाकात की। यहां भी नागपाल ने अपनी बात रखी और अनीता सिंह ने भी उनकी बात को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय में अनीता सिंह ही आईएएस-पीसीसी अफसरों से संबंधित मामलों को देखती हैं, लिहाजा नागपाल की उनसे मुलाकात अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन