फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Durga Shankar Mishra will be the next Chief secretary of Uttar Pradesh.

UP New Chief Secretary: दुर्गा शंकर मिश्रा होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव, रिटायरमेंट से दो दिन पहले एक साल का सेवा विस्तार

Thu, 30 Dec 2021 12:50 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Dec 2021 12:50 AM IST
सार

यूपी के नए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा होंगे। अभी राजेंद्र कुमार तिवारी मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Durga Shankar Mishra will be the next Chief secretary of Uttar Pradesh.
आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। मिश्रा 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। खास बात यह है कि रिटायरमेंट से दो दिन पहले केंद्र सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दी है। उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार भी दिया गया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से तैनाती के औपचारिक आदेश के बाद मिश्रा मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। बृहस्पतिवार को उनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव करते हुए राजेंद्र कुमार तिवारी को हटाकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात मिश्रा को मुख्य सचिव बनाने का फैसला किया गया है। भारत सरकार की नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को मिश्रा की मुख्य सचिव के पद नियुक्ति के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया।
विज्ञापन


पीएम मोदी के भरोसेमंद
पिछले दिनों प्रदेश के ब्राह्मण मंत्रियों व नेताओं के साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद यह पहला बड़ा बदलाव है। मिश्रा की गिनती पीएम नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद अफसरों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


तिवारी व सरकार के बीच समन्वय की कमी
दरअसल, मौजूदा मुख्य सचिव आरके तिवारी व सरकार के बीच समन्वय की कमी काफी दिनों से चर्चा में थी। ऐसे में मुख्य सचिव को बदले जाने की अटकलें लगती रहीं और इस बार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें हटाकर भारत सरकार में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव मिश्रा को मुख्य सचिव बनाने का फैसला किया गया है। तिवारी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा है।

कई अहम पदों पर रह चुके हैं मिश्रा
यूपी काडर के आईएएस अधिकारी मिश्रा सोनभद्र व आगरा के डीएम, कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, स्टांप एवं पंजीयन विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, कृषि तथा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, लघु सिंचाई, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव समेत कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह केंद्र में शहरी विकास मंत्रालय समेत कई विभागों में तैनात रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed