फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to the strong westerly wind, the mercury dropped by 5.3 degrees in a day.

Lucknow News: पछुआ के जोर से एक दिन में 5.3 डिग्री लुढ़का पारा

Sat, 08 Nov 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Due to the strong westerly wind, the mercury dropped by 5.3 degrees in a day.
गुनगुनी धूप में जाती महिला।
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को माैसम ने एकदम से करवट लिया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच की रात ठंडी पछुआ हवाएं चलीं और पारे में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से अचानक सिहरन भरी ठंड शुरू हो गई।
विज्ञापन


शाम में लोगों को गर्म कपड़ों और शाॅल आदि की जरूरत महसूस हुई। शुक्रवार को तड़के सुबह शहर के बाहरी इलाकों में कोहरे का असर रहा। दिन में गुनगुनी धूप खिली और दिन के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पछुआ हवाओं के जोर से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट से एकदम से ठंड बढ़ी है। आगे अब रात का पारा लगभग स्थिर रहेगा और दिन के पारे में अगले दो दिनों में लगभग दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन का तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं रात का तापमान 5.3 डिग्री की गिरावट के साथ 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

गुनगुनी धूप में जाती महिला।

गुनगुनी धूप में जाती महिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed