फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   due to technical issues in gst portal three lakh business failed to submit tax

जीएसटी पोर्टल की खामियों के चलते तीन लाख व्यापारियों ने नहीं भरा टैक्स

Fri, 06 Oct 2017 06:46 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
due to technical issues in gst portal three lakh business failed to submit tax
gst

जीएसटी पोर्टल की खामी अब सरकारी खजाने पर भी भारी पड़ने लगी है। 

विज्ञापन


अब तक व्यापारी ही वाणिज्य कर विभाग में जीएसटी पोर्टल में तकनीकी खामी के चलते लाइन लगा-लगाकर रिटर्न फाइल न होने से तंग थे। लेकिन अब इसी तकनीकी खामी ने वाणिज्य कर विभाग की नींद उड़ा दी है।

विभाग से अब प्रदेश के ऐसे तीन लाख व्यापारियों को नोटिस भेजा जा रहा है जिन्होंने अगस्त का टैक्स अब तक नहीं चुकाया है। 

जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामी से प्रदेश में तीन लाख व्यापारी अब तक जीएसटीआर-3बी का रिटर्न फाइल नहीं कर सके हैं। वाणिज्य कर विभाग उनके मोबाइल पर दिन में तीन-तीन बार कॉल करके रिटर्न फाइल करने एवं टैक्स भरने को कह रहा है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर अफसरों के मुताबिक प्रदेश में 8.50 लाख व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत हैं। इन्हें हर महीने की 20 तारीख तक उससे पिछले महीने हुए व्यापार का रिटर्न जीएसटीआर-3बी फाइल कर उस पर टैक्स चुकाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 सितंबर तक 5.50 लाख व्यापारियों ने टैक्स जमा कर दिया। इसमें लखनऊ के लगभग 25 हजार व्यापारी शामिल हैं। जिन व्यापारियों ने अगस्त का रिटर्न फाइल नहीं किया है उन्हें दिल्ली जीएसटी मेगा कॉल सेंटर से कॉल की जा रही है। वहीं पंजीकृत मोबाइल पर टैक्स भरने के लिए एसएमएस भी आ रहे हैं। 

नौ को करेंगे अफसरों का घेराव

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संसदीय महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने जीएसटी पोर्टल की समस्याओं एवं जुर्माना लगाए जाने के विरोध में नौ अक्तूबर को  वाणिज्य कर अफसरों का घेराव कर धरना देने का एलान किया है। उन्होंने आयुक्त से बीटूसी (बिजनेस मैन से ग्राहक) को बेचे गए माल का रिटर्न तीन महीने में फाइल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed