फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to storm and rain, electricity was out till midnight

Lucknow News: आंधी-पानी से आधी रात तक गुल रही बिजली

Sat, 02 May 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Due to storm and rain, electricity was out till midnight
बिजली के तारों पर गिरा पेड़। 

विज्ञापन


लखनऊ। बृहस्पतिवार रात आंधी-पानी के कारण शहर से गांव तक बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं ने एक से तीन घंटे तक अंधेरे में बिताया। ज्यादातर इलाकों में बारिश के चलते फाॅल्ट और एबीसी जलने के कारण आपूर्ति बाधित हुई।


महताब बाग ट्रांसमिशन उपकेंद्र से डालीगंज इक्का स्टैंड उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी ओवरहेड लाइन पर बड़ा पेड़ गिरने के कारण तार टूट गए। इससे डालीगंज, मोहन मीकिन रोड, लकड़मंडी, मुकारिमनगर, कुतुबपुर, केसरीपुर, जोशी टोला आदि इलाकों में अंधेरा हो गया। हालांकि, हनुमान सेतु स्रोत से 10 से 15 मिनट में बिजली को चालू कर अंधेरा दूर किया गया। इसी प्रकार निरालानगर, शंकरनगर, जामुनवाली गली, निशातगंज, न्यू हैदराबाद, रसूलपुर, कुर्सी रोड, जानकीपुरम के सुलभ आवास, बजरंग विहार, प्रियदर्शिनी कॉलोनी, महानगर, कृष्णा कॉलोनी, फातिमा हाॅस्पिटल, भीखमपुर, वाल्मीकि कॉलोनी, लौलाई, गोमतीनगर विस्तार, चिनहट, इंदिरानगर व विकासनगर सहित आसपास के इलाकों में अर्थ फॉल्ट, एबीसी टूटने, जलने और पेटी फुंकने के कारण रात 10:10 से 1:15 बजे तक बिजली संकट बना रहा। आलमबाग, चंदरनगर, तालकटोरा रोड, ऐशबाग, खजुआ, कृष्णानगर, आशियाना, मानसरोवर कॉलोनी, उतरेटिया, तेलीबाग, राजाजीपुरम, सहादतगंज व चारबाग इलाकों में भी बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को दिन में बिजली संकट उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed