{"_id":"14563ca02dafa4283c25eec7ca3ccf03","slug":"due-to-maintenence-power-cut-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार रहें, आज नहीं आएगी आपके इलाके में बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार रहें, आज नहीं आएगी आपके इलाके में बिजली
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के एक लाख से अधिक उपभोक्ता सार्वजनिक अवकाश पर 22 दिसंबर को बिजली को तरसेंगे।
विज्ञापन
यह बिजली संकट 132 केवी नीबू पार्क पारेषण उपकेंद्र पर रखरखाव कार्य कराए जाने के कारण उत्पन्न होगा।
यह कार्य 15 दिसंबर को होना प्रस्तावित था, लेकिन पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते बिजली बंद नहीं हो सकी थी।
अमीनाबाद के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को नीबू पार्क पारेषण उपकेंद्र के यार्ड में सिस्टम के ऊपर जाल बिछाया जाएगा।
जिससे सुबह 9 बजे से 33/11 केवी उपकेंद्र नीबू पार्क, विक्टोरिया, मेडिकल कॉलेज, नादान महल रोड, चौपटिया, गऊघाट, रेजीडेंसी, इक्का स्टैंड डालीगंज, लखनऊ विश्वविद्यालय एवं अमीनाबाद इलाकों में दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस बिजली बंदी की सूचना शनिवार को ही पारेषण इकाई के अधिकारियों ने वितरण इकाई के इंजीनियरों को दी है।
इस दौरान पारेषण सिस्टम को तार बंधी पतंग से बचाने के लिए जाल से ढका जाएगा। यह कार्य तब तक चलेगा, जब तक रखरखाव कार्य होगा।
जिससे चौक, अमीनाबाद, ठाकुरगंज, डालीगंज, नक्खास, यहियागंज सहित अन्य प्रमुख बाजारों को दोपहर तक बिजली संकट झेलना होगा।