फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Due to fault and repair, electricity was cut off in apartments and neighborhoods

Lucknow News: फाल्ट व सुधार के चलते अपार्टमेंट और मोहल्लों की बिजली रही गुल

Sun, 09 Mar 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Due to fault and repair, electricity was cut off in apartments and neighborhoods
लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शनिवार को फाल्ट व सुधार कार्य के चलते बिजली गुल रही। क्लाइड रोड उपकेंद्र के तहत भूमिगत केबल में आए फाल्ट से शनिवार तड़के एक अपार्टमेंट की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट दोपहर के बाद तक नहीं सही हो पाया था। अपार्टमेंट के उपभोक्ताओं की बिजली जनरेटर से चालू की गई।
विज्ञापन


उतरेठिया उपकेंद्र के तहत मलक रोड समेत 12 इलाकों की बिजली सुबह नौ बजे फाल्ट के कारण बंद हुई जो दोपहर एक बजे चालू हो सकी। अमीनाबाद में सुधार कार्य के कारण कई बाजार व मोहल्ले, अहिबरनपुर उपकेंद्र खदरा के अवध इंटर कॉलेज, गोयल चौराहा उपकेेंद्र के अलीगंज के कोठारी बंधु, विकासनगर उपकेंद्र के सेक्टर-13, जानकीपुरम सेक्टर छह, जानकी विहार, अभिषेकपुरम सहित आसपास के उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

त्रिवेणीनगर, सीतापुर रोड, पांडेयगंज, नाका, हुसैनगंज, लालबाग, राजाजीपुरम, आलमनगर, दुबग्गा, आईआईएम रोड पर शाम को बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed