'5 जनवरी से यूपी के सभी 75 जिलों में कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन, तीन स्थान गांव तो तीन स्थान शहरों के होंगे'
कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को लखनऊ में छह स्थानों पर पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया गया। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पांच जनवरी से प्रदेश के सभी 75 जिलों के छह-छह स्थानों पर ड्राई रन किया जाएगा। इन 6 स्थानों में से 3 शहरी और 3 स्थान ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे।
वहीं, उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 728 नए मामले सामने आए हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 13,316 है और डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या अब 5,65,731 हो गई है।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में 1,29,111 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल मिलाकर 2,42,16,483 सैंपल्स की जांच की गई है।
आज लखनऊ जनपद में 6 जगह वैक्सीन का ड्राई रन किया गया और तैयारी की समीक्षा किया गया। 5 जनवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों के 6-6 स्थानों पर ड्राई रन किया जाएगा। इन 6 स्थानों में से 3 शहरी और 3 स्थान ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे : उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य #COVID19 pic.twitter.com/QoRECwuggM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2021
कल प्रदेश में 1,29,111 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल मिलाकर 2,42,16,483 सैंपल्स की जांच की गई है: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद https://t.co/xImwGTBHKD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2021
टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन और भंडारण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है
प्रदेश में टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन और भंडारण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। वैक्सीन रखने वाले स्थानों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। शनिवार को लखनऊ में केजीएमयू, लोहिया संस्थान, एसजीपीजीआई, सीएचसी माल, मलिहाबाद और सहारा हॉस्पिटल ड्राई रन किया गया। इसमें कोविड-19 टीकाकरण के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया गया।
कोविड वैक्सीन जल्द ही आने वाली है। इसे चरणबद्ध तरीके से लगाना है, इसलिए पूरी तैयारियों को पहले से ड्राई रन के माध्यम से जांचा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने को-विन पोर्टल पर डाटा की जांच, मरीज के पंजीकरण और टीकाकरण करने का ड्राई रन 21 से 24 दिसंबर तक किया था।