{"_id":"5a1cfcfe4f1c1baf678be6a1","slug":"drunker-sold-his-three-year-son-for-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के बेटे को बेचकर शराब पीने ठेके पर पहुंच गया पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल के बेटे को बेचकर शराब पीने ठेके पर पहुंच गया पिता
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Nov 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
मां के साथ मासूम, आरोपी पिता (इनसेट में)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए एक पिता ने पहले घर का सारा सामान बेचा। इसके बाद जब कुछ नहीं बचा तो तीन साल के मासूम बेटे का ही सौदा कर दिया। वह उसे बेचकर शराब के ठेके पर पहुंच गया। जानकारी होने पर मां ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीआरवी के जवानों मासूम को कमता के पास से सुरक्षित तलाश निकाला।
विज्ञापन
रायबरेली के शिवगढ़ हिनौना गांव निवासी महिला चिनहट के कमता स्थित गोविंद विहार कॉलोनी में घरेलू काम करती है। उसका पति दिव्यांग है। महिला के मुताबिक, शराब के लिए पति रविवार को तीन साल के बेटे को बेचने के लिए निकल गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। विभूतिखंड थाने में तैनात पीआरवी के कमांडर दबीरूद्दीन वारसी, चालक विजय कुमार ने करीब चार घंटे बाद मासूम को पति के रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर चिनहट रवींद्र नाथ राय ने बताया कि चौकी प्रभारी ने मासूम को मां को सुपुर्द कर दिया और आरोपी संतोष को लेकर विभूतिखंड थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन