फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drunken nephue killed his own uncle in lucknow

लखनऊ में भतीजे ने पहले साथ बैठकर पी शराब फिर सिर पर ईंट मारकर चाचा को सुला दी मौत की नींद

Sat, 12 Feb 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
drunken nephue killed his own uncle in lucknow
लखनऊ। बीकेटी के हरदौरपुर निवासी पंकज उर्फ आदित्य सिंह (34) की बुधवार को हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार को नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में मृतक के भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में विवाद होने के बाद आदित्य के सिर पर ईंट से वार कर हत्या की गई थी। आरोपी हत्या कर शव को नाले में फेंककर बाराबंकी भाग गया था।
विज्ञापन

एसीपी कृष्णानगर पंकज श्रीवास्तव के मुताबिकबीकेटी के हरदौरपुर गांव में बोरिंग कारीगर पंकज उर्फ आदित्य सिंह अपने परिवार सहित रहता था। पंकज के साथ उसका गांव में ही रहने वाला रिश्ते में दूर का भतीजा हरिओम भी काम करता था। पंकज के भाई त्रिभुवन सिंह के मुताबिक भाई की पत्नी सरिता कुछ दिन पहले अपने मायके सफदरगंज बाराबंकी शादी समारोह में शामिल होने गई थी। नौ फरवरी को पंकज भी अपनी ससुराल में शादी में समारोह में शामिल होने के लिए हरिओम के साथ बाइक से निकला था। हरिओम तो शादी में पहुंचा, लेकिन पंकज नहीं पहुंचा। एसीपी ने बताया कि गुरुवार की सुबह बिजनौर के औरंगाबाद इलाके में एक अज्ञात युवक का शव मिला। इसके बाद पंकज के परिवारीजन उसको तलाशते हुए बिजनौर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने जब उनको शव की फोटो दिखाई तो उन्होंने पंकज के रूप में शिनाख्त कर ली। एसीपी के मुताबिक परिवारीजनों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब हरिओम के बारे में जानकारी जुटाई तो उसकी भूमिका संदिग्ध मिली। इस पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम उसको पकड़ लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में टूट गया। उसने बताया कि घर से निकल कर उन दोनों ने पहले चिनहट इलाके में शराब पी। इसके बाद औरंगाबाद इलाके में आकर नाले पर बैठकर शराब पीने लगे। इस बीच दोनों का विवाद हो गया और हरिओम ने पंकज के सिर पर ईंट से वारकर उसकी हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त ईंट व बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed