यूपी के इस मेडिकल कॉलेज में देर रात गर्ल्स हॉस्टल में घुसा लड़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा को कई दिनों से परेशान करने वाला सहपाठी ज्ञानदीप यादव मंगलवार देर रात ढाई बजे गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया और चिल्लाने लगा कि, ‘मेरी वाइफ को बाहर निकालो’।
गार्ड ने पकड़ने की कोशिश की तो उससे भिड़ गया। वार्डन ने पुलिस बुलाई तब छात्र काबू में आया। करियर बचाने के लिए उसे पुलिस के हवाले न करके हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
फाइनल ईयर का स्टूडेंट ज्ञानदीप ब्वायज हॉस्टल दो में रहता है और नशे का आदी बताया गया है। कुछ दिनों से वह क्लास की एक छात्रा को परेशान कर रहा है। एक हफ्ते पहले भी वह गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया था। तब छात्रा ने शिकायत भी की थी।
मंगलवार देर रात ज्ञानदीप अपनी बुलेट से गर्ल्स हॉस्टल पहुंचा और बाइक पर चढ़कर दीवार फांद गया। फिर चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगा मेरी वाइफ को बाहर निकालो। पुलिस और वार्डन के पहुंचने पर भी वह बहकी-बहकी बातें करता रहा।
लड़के की हरकत से लड़की ने छोड़ा हॉस्टल
कॉलेज प्रशासन ने छात्र के भाई को सूचना दी तो उसने बताया कि पिता को सीजोफ्रेनिया है। इस आधार पर कॉलेज प्रशासन ने छात्र को भी सीजोफ्रेनिया पीड़ित मान लिया।
मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय चौधरी ने बताया कि छात्र नशे में लग रहा था। यदि पिता को सीजोफ्रेनिया है तो छात्र को भी दिक्कत हो सकती है। ज्ञानदीप की हरकतों के कारण छात्रा ने हॉस्टल छोड़ दिया है। वह शहर में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही है।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सेकेंड ईयर में सप्लीमेंट्री के कारण ज्ञानदीप डिप्रेशन में है। वह मेधावी था, आईएमए की भी तैयारी कर रहा था। लेकिन, इस बात का जवाब कोई नहीं दे रहा है कि डिप्रेशन में वह गर्ल्स हॉस्टल में क्यों घुस गया।