फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunken constable created ruckus, suspended

Lucknow News: नशे में धुत सिपाही ने किया हंगामा, निलंबित

Mon, 16 Sep 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Drunken constable created ruckus, suspended
रायबरेली। शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने शनिवार रात पुलिस लाइन में न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि शांत कराने पर साथियों से अभद्रता की। प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) को भी अभद्र कहा। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर सिपाही का मेडिकल चेकअप कराया। शराब पीने की पुुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने उसे निलंबित कर दिया। सीओ लाइंस यादुवेंद्र पाल को प्रारंभिक जांच सौंपी।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे पुलिस लाइन में तैनात सिपाही बलवंत सिंह शराब पीकर पहुंचा और हंगामा करने लगा। साथी सिपाहियों ने पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया तो बलवंत ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरआई के बारे में भी अपशब्द कहा। मामला संज्ञान में आने पर प्रतिसार निरीक्षक मैनेजर दुबे ने पुलिस कर्मियों से सिपाही का मेडिकल चेकअप कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने उसे चार पहिया वाहन पर लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका मेडिकल चेकअप हुआ। मेडिकल चेकअप में आरक्षी के शराब पीने की पुष्टि हुई। प्रतिसार निरीक्षक की रिपोर्ट पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि सिपाही 1998 बैच का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed