प्राचीन मंदिर में घुसकर नशेड़ी की तोड़-फोड़, बजरंग दल ने किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर शहर के संवेदनशील मोहल्ले मसवानपुर में सोमवार रात प्राचीन मंदिर में घुसकर एक नशेबाज ने तोड़-फोड़ कर दी। पता चलने पर गुस्साए लोगों ने नशेबाज को पीटने के बाद कल्याणपुर पुलिस को सौंप दिया।
सूचना पाकर बजरंग दल समेत कई हिन्दूवादी संगठनों के लोग पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस अफसरों ने दो-तीन दिन में मंदिर की मरम्मत कराने का भरोसा दिया, तब लोगों का गुस्सा थमा। फिलहाल मंदिर केपट बंद कर दिए गए हैं।
मसवानपुर में बड़ा शिवमंदिर में मुहल्ले का सर्वेश नशे की हालत में घुस गया और तोड़ फोड़ कर दी। नशे में होने की वजह से वह वहीं लेट गया।
नाराज लोगों ने जमकर किया हंगामा
यह देख लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। थोड़ी देर में संवेदनशील मोहल्ले में अफवाहें उड़ने लगीं और भीड़ इकट्ठा हो गई।
नाराज लोगों के हंगामा करने की सूचना पर एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, कल्याणपुर सीओ जितेंद्र श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंचे। मंदिर में नया शिवलिंग स्थापित कराने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है। सर्वेश मानसिक रोगी है। वह शराब और स्मैक का लती है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।