फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drunk couple and young woman create ruckus on the road

Lucknow News: नशे में धुत दंपती, युवती का सड़क पर हंगामा

Sat, 26 Jul 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Drunk couple and young woman create ruckus on the road
पुलिस से बहस करते दंपती व युवती। 
लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बृहस्पतिवार शाम कार सवार दंपती व एक युवती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने। तीनों को शांतिभंग में गिरफ्तार करते हुए कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि शाम पांच बजे जनेश्वर पार्क के पास कार सवार बाराबंकी निवासी प्रॉपर्टी डीलर व कैब चालक मनोज वर्मा, उसकी पत्नी वर्षा और महिला मित्र सुनीता वर्मा शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो तीनों उग्र हो गए और मोबाइल फोन निकालकर पुलिसवालों पर हफ्ता वसूलने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने लगे। हंगामा देख भीड़ लग गई।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को शांत करने का प्रयास किया, पर वे बात सुनने के लिए राजी नहीं हुए। आखिरकार तीनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करते हुए मनोज की कार सीज कर दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी भरवारा इलाके में रहते हैं। दंपती व युवती के हंगामे व पुलिस से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राइवेट गाड़ी टैक्सी में चला रहा था मनोज

इंस्पेक्टर ने बताया कि मनोज ने पूछताछ में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ अपनी कार टैक्सी में चलता है। गाड़ी की नंबर प्लेट कॉमर्शियल नहीं थी। इस कारण उसकी गाड़ी को सीज किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed