फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Drug department gives notice to private hospital, will tighten its grip

Lucknow News: ड्रग विभाग ने निजी अस्पताल को दिया नोटिस, कसेगी नकेल

Mon, 20 Jan 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Drug department gives notice to private hospital, will tighten its grip

विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी स्थित निजी अस्पताल में खून चढ़ाने के दौरान महिला और गर्भ में नौ माह के बच्चे की मौत के मामले में ड्रग विभाग ने नोटिस दिया है। इसमें निजी अस्पताल से ब्लड बैंक का नाम पूछा है। तीन दिनों में जवाब न मिलने पर अस्पताल के संचालन पर रोक की संस्तुति की जाएगी।

इंटौजा के रहने वाले उमाकांत की पत्नी आशा देवी, नौ माह की गर्भवती थी। हीमोग्लोविन कम होने पर विश्वास अस्पताल के डॉक्टर ने एक यूनिट खून चढ़ाने की बात कही। खून चढ़ते ही गर्भवती की तबीयत बिगड़ गई और आठ जनवरी को मौत हो गई। परिजन लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे तो अस्पताल संचालक व स्टाफ भाग निकला।
विज्ञापन




पति ने बताया कि आशा कार्यकर्ता के कहने पर विश्वास अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया था। आरोप है कि खून चढ़ाने के लिए 15 हजार रुपये भी लिए थे। ड्रग विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से दस्तावेज मांगे थे ताकि पता चले कि किस ब्लड बैंक से खून लाकर चढ़ाया गया। स्वास्थ्य विभाग से जवाब न मिलने पर ड्रग विभाग ने निजी अस्पताल को नोटिस कर जारी ब्लड बैंक का नाम पूछा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले- कोई समझौता नहीं हुआ



परिजनों का कहना है निजी अस्पताल से कोई समझौता नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू नहीं की है। पुलिस से भी शिकायत की थी। आरोप है पुलिस व स्वास्थ्य दोनों विभाग जांच के नाम पर खेल कर रहे हैं। उधर, सीएचसी प्रभारी जेपी सिंह का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed