फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DRM angry over dirt, reprimanded officers

Lucknow News: गंदगी पर भड़के डीआरएम, अफसरों को फटकारा

Thu, 15 Feb 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 15 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
DRM angry over dirt, reprimanded officers
रायबरेली। रेलवे स्टेेशन रायबरेली का डीआरएम ने बुधवार को जायजा लिया। प्लेटफार्म एक पर वाटर कूलर के पास गंदगी देख डीआरएम भड़क गए। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर शौचालय का निर्माण कराने और वाहन स्टैंड का ठेका दूसरे व्यक्ति को दिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) एसएम शर्मा स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन रायबरेली पहुंचे। रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में भी शामिल किया गया है। अमृत भारत के तहत स्टेशन के दूसरे हिस्से पर द्वितीय प्रवेश द्वार तैयार करने, स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने समेत अन्य कार्य कराए जाने हैं। इन कार्यों पर कुल 40.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। उन्होंने एक-एक करके सभी कार्यों को देखा और इन कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

स्टेशन के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। वाहन स्टैंड का ठेका अब तक न होने पर भी नाराजगी जाहिर की। साथ ही दूसरे व्यक्ति को ठेका देकर वाहन स्टैंड दूसरी जगह बनाने के लिए कहा। टिकट काउंटर पर पहुंचकर जानकारी ली कि हर दिन कितने पैसों की टिकट बिक्री हो रही है। इस दौरान पाया कि हर दिन करीब 40 हजार रुपये के टिकट बिक्री हो रही है। उन्होंने बछरावां रेलवे स्टेशन के कार्यों को देखा। साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed