{"_id":"6542b61b4ce3e316240ded77","slug":"driver-shot-in-love-affair-lucknow-news-c-13-lko1012-476566-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रेम प्रसंग में डाला चालक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रेम प्रसंग में डाला चालक को मारी गोली
Thu, 02 Nov 2023 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। रहीमाबाद इलाके में बुधवार रात बाइक सवार दो हमलावर एक डाला चालक को गोली मारकर भाग गए। दाहिने कंधे में गोली लगने से घायल डाला चालक को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
अन्नीपुर ससपन गांव के रहने वाले डाला चालक विनय कुमार द्विवेदी बुधवार रात नौ बजे रहीमाबाद से घर जा रहे थे। तभी रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास जंगल में बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उनका डाला रुकवा लिया। विनय का आरोप है कि युवकों ने पहले उनके साथ गालीगलौज की और गोली मारकर भाग गए। गोली विनय के दाहिने कंधे पर लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विनय को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है।
एसओ रहीमाबाद अजीत कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। विनय ने दोनों हमलावरों का नाम बताया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।