{"_id":"69610f74d809d209df01a15b","slug":"dr-rameez-arrested-who-accused-of-conversion-and-yaun-shoshan-in-lucknow-2026-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Love Jihad: नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोपी डॉ. रमीज, मोबाइल से मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Jihad: नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोपी डॉ. रमीज, मोबाइल से मिले अहम सुराग
Fri, 09 Jan 2026 07:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:53 PM IST
सार
राजधानी में धर्मांतरण व यौन शोषण का आरोपी डॉक्टर रमीज गिरफ्तार कर लिया गया है। यह विशाखा कमेटी की जांच में भी दोषी पाया गया है। पुलिस लंबे अरसे से इसकी तलाश कर रही थी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
डॉ. रमीज मलिक पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू की महिला रेजीडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी डॉ. रमीज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नेपाल में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया है। आरोपी का बलरामपुर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एफआईआर दर्ज होने के बाद नेपाल भाग गया था। कुछ लोगों से मदद भी ली थी। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को आरोपी ठिकाना बदलने की फिराक में था। इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस की एक टीम नेपाल बॉर्डर पर सक्रिय थी।
विज्ञापन
Trending Videos
फोन में कई अहम साक्ष्य मिले
आरोपी ने जैसे ही बॉर्डर पार किया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन में पुलिस को आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन मिला है। उसके फोन में कई अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने आरोपी से कई बिंदुओं पर पूछताछ की, लेकिन अधिकांश सवालों पर वह चुप्पी साध गया।रमीज के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के उत्तराखंड के उधम नगर, खटिमा स्थित आवास पर कुर्की के आदेश की नोटिस भी चस्पा की गई थी। इसके अलावा पीलीभीत के न्येरिया इलाके में स्थित मकान पर भी नोटिस चस्पा हुई थी।
विज्ञापन
