{"_id":"65a438f77a9370a79b0c6513","slug":"dr-praveen-togadia-said-shri-ram-temple-is-being-built-it-has-to-be-built-in-kashi-mathura-also-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा, श्रीराम मंदिर बन रहा है, काशी मथुरा में भी बनाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा, श्रीराम मंदिर बन रहा है, काशी मथुरा में भी बनाना है
Mon, 15 Jan 2024 01:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:11 AM IST
सार
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 24 जनवरी को पूरे देश से अयोध्या के लिए सभी राम भक्तों का आह्वान अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के बैनर तले किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया रविवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर आईआटआई संस्थान ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण सनातन धर्म के लिए उत्साह एवं सौभाग्य का दिन है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन रहा है, काशी मथुरा में भी मंदिर बनाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आठ करोड़ दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सभी लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को पूरे देश से अयोध्या के लिए सभी राम भक्तों का आह्वान अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के बैनर तले किया जाएगा। इस दौरान रामभक्तों को राम लला का दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
24 जनवरी को वह खुद राम मंदिर गेट पर कारसेवकों का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के प्रदेश महामंत्री गौरव द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री अवध व कानपुर प्रान्त वेद प्रकाश सचान, कार्याध्यक्ष अवध प्रान्त अशोक सेंगर, रामकांती तिवारी, मनीष तिवारी, बैजनाथ दुबे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन