Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. Adarsh Tripathi, a psychiatrist at KGMU, resigns

Lucknow News: केजीएमयू में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. आदर्श त्रिपाठी का इस्तीफा

Tue, 22 Jul 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dr. Adarsh Tripathi, a psychiatrist at KGMU, resigns
केजीएमयू के डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मानसिक रोग विभाग के डॉ. आदर्श त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है। इस साल केजीएमयू से नौकरी छोड़ने वाले वह दूसरे डॉक्टर हैं। इससे पहले न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर और चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव नौकरी छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

डॉ. आदर्श त्रिपाठी ने केजीएमयू प्रशासन को इस्तीफा भेजकर तीन महीने का नोटिस दिया है। इसका कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है। अब तक उनके 170 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. त्रिपाठी मानसिक रोग के साथ ही यौन रोगों के इलाज के विशेषज्ञ हैं। अपने नम्र और अच्छे बर्ताव की वजह से विश्वविद्यालय में वे सभी के चहेते हैं। उनके इस कदम से सभी आश्चर्य में हैं।
विज्ञापन

ये डॉक्टर छोड़ चुके हैं केजीएमयू
आर्गन ट्रांसप्लांट से डॉ. विवेक गुप्ता
एंडोक्राइन मेडिसिन विभाग से डॉ. मधुकर मित्तल
गैस्ट्रो सर्जरी से डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. साकेत, डॉ. विशाल, डॉ. प्रदीप जोशी
नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. संत पांडेय
न्यूरो सर्जरी विभाग से डॉ. सुनील कुमार, डाॅ. क्षितिज श्रीवास्तव
ट्रांसप्लांट यूनिट से डॉ. मनमीत सिंह
सीवीटीएस विभाग से डॉ. विजयंत देव
गठिया रोग विभाग से डॉ. अनुपम वाखलू
इंडोक्राइन से डॉ. मनीष गुच्छ
जनरल सर्जरी विभाग से डाॅ. अरशद खान
सरकारी संस्थानों से लगातार पलायन
केजीएमयू ही नहीं, राजधानी के अन्य प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान लोहिया संस्थान और पीजीआई से भी डाॅक्टरों का पलायन लगातार जारी है। पिछले तीन साल में 20 से ज्यादा डॉक्टर इस्तीफा देकर निजी क्षेत्र में चले गए। इनमें से ज्यादातर सुपर स्पेशियलिस्ट या फिर उन ब्रांच के हैं, जिनके डॉक्टरों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम वेतन और सरकारी नीतियां बन रहीं वजह
सरकारी चिकित्सा संस्थानों से डाॅक्टरों के पलायन के पीछे मुख्य वजह निजी संस्थानों के मुकाबले कम वेतन मिलना है। इसके साथ ही सरकारी नीतियां भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। डॉक्टरों की विशेषज्ञता कुछ भी हो, उनको वेतन और भत्ते एक समान ही मिलते हैं। स्पेशियलिस्ट और सुपर स्पेशियलिस्टी छोड़िए, नाॅन क्लीनिकल विभाग के डाॅक्टरों को भी एक समान वेतन और नाॅन प्रैक्टिसिंग अलाउंस मिलता है। वहीं, निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक वेतन मिल रहा है, जबकि सरकारी संस्थानों में डेढ़ लाख रुपये वेतन से शुरुआत होती है।
एसजीपीजीआई से कुछ समय में इस्तीफा देने वाले डॉक्टर
इंडोक्राइन सर्जरी- डॉ. अमित अग्रवाल
गैस्ट्रो सर्जरी- डॉ. आनंद प्रकाश
गैस्ट्रो मेडिसिन- डॉ. अभय वर्मा
यूरोलॉजिस्ट- डॉ. राकेश कपूर
ये डॉक्टर छोड़ चुके हैं लोहिया संस्थान
मेडिकल आंकोलॉजी- डॉ. गौरव गुप्ता
गेस्ट्रो मेडिसिन- डॉ. प्रशांत वर्मा
इंडोक्राइन सर्जरी- डॉ. रोमा प्रधान
इंडोक्राइन विभाग- डॉ. मनीश गुच
न्यूरो सर्जरी- डॉ. राकेश सिंह

Iकेजीएमयू में भले ही मरीजों का दबाव ज्यादा है, लेकिन काम का अच्छा माहाैल है। डाॅ. आदर्श त्रिपाठी ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।I
I- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता केजीएमयूI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article