फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DPC meeting today for promotion of PCS.

पीसीएस से आईएएस में प्रमोशन के लिए दिल्ली में डीपीसी की बैठक आज

Wed, 15 May 2019 11:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 May 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
DPC meeting today for promotion of PCS.
- फोटो : amar ujala

पीसीएस से आईएएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए बुधवार को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक नई दिल्ली में होगी। इसमें मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय, राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार और अपर मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल शामिल होंगे। चयन वर्ष 2018 में पीसीएस से आईएएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए 25 पदों की रिक्तियां हैं।

विज्ञापन


पदोन्नति की प्रक्रिया के अनुसार रिक्त पदों के तीन गुना पीसीएस अधिकारियों के नाम आयोग को विचार के लिए भेजे जाते हैं। इस तरह वरिष्ठता के आधार पर 75 पीसीएस के नाम आयोग को भेजे गए हैं। पदोन्नति के लिए चयन वर्ष की एक जनवरी को संबंधित अधिकारी की उम्र 56 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस तरह चयन वर्ष 2018 में 1962 से पहले की जन्मतिथि वाले अफसर ही पात्रता में आ रहे हैं। बताया जा रहा है आयोग को भेजे जाने वाले 75 अधिकारियों में 1997 से 2000 बैच तक के अफसर शामिल हैं। वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नतियां 1997 बैच के अफसरों को ही मिलने की संभावना हैं। रिक्तियां कम होने से इस बैच के भी कई अधिकारी अगले चयन वर्ष के लिए बच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिशिर, शुभ्रांत और विशाल सहित 25 बनेंगे आईएएस

सूचना निदेशक शिशिर, विशेष सचिव मुख्यमंत्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर विशाल भारद्वाज के अलावा प्रवीण मिश्रा, मनोज कुमार, देवीशरण उपाध्याय, डॉ. चंद्रभूषण, बृजराज सिंह यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंह-द्वितीय, महेंद्र वर्मा की पदोन्नति की संभावना है।

इसी तरह हरीश चंद्र, राहुल सिंह, अनीता वर्मा सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, घनश्याम सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, सत्य प्रकाश पटेल, डॉ. राकेश वर्मा, अच्छेलाल सिंह यादव, धीरेंद्र सिंह सचान, डॉ. कंचन शरण, रघुवीर व डॉ. वंदना वर्मा आदि भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल हैं।

कई अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच, लटक सकती है पदोन्नति
सूत्रों ने बताया कि पदोन्नति की लाइन में शामिल छह अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच व अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित है। आयोग इनके बारे में निर्णय करेगा। तीन अफसरों के खिलाफ पूर्व से जांच लंबित है और लिफाफा बंद चल रहा है। इनमें एक अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। इनकी पदोन्नति पर भी आयोग नए सिरे से विचार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed