फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DPC meeting for promotion of pcs officers.

31 पीसीएस अफसरों को प्रमोशन की संस्तुति, तीन को झटका, डीपीसी की बैठक में फैसला

Mon, 22 Oct 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Oct 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
DPC meeting for promotion of pcs officers.

पीसीएस अफसरों के आईएएस संवर्ग में प्रमोशन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में 31 पीसीएस अफसरों के प्रमोशन की संस्तुति की गई है। जबकि तीन अफसरों को झटका लगा है। सोमवार को दिल्ली में हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक ये फैसला लिया गया।

विज्ञापन


पीसीएस अफसर जितेंद्र बहादुर सिंह, उदई राम व भीष्म लाल की पदोन्नति अटक गई है। विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति के बाद सिफारिशें डीओपीटी भेजी जाएंगी। डीओपीटी से अधिसूचना जारी होते ही पदोन्नत अधिकारियों को नए संवर्ग में कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही होगी। पदोन्नत अफसरों को इस माह के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक नए सवंर्ग में तैनाती मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


डीपीसी की बैठक में प्रदेश की ओर से मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय, राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए वर्ष 2017 की रिक्तियों की तुलना में 34 पीसीएस अफसरों की पदोन्नति का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। जिसमें प्रत्येक रिक्त पद के सापेक्ष तीन अफसरों के रिकॉर्ड भेजे गए थे।

इन अफसरों के प्रमोशन पर डीपीटी में लगी मुहर

रेनू तिवारी, शेष मणि पांडेय, राकेश कुमार मिश्र-द्वितीय, राकेश कुमार-प्रथम, अवनीश कुमार शर्मा, राम नरायन सिंह यादव, राम नेवास, संतोष कुमार, राजेश कुमार त्यागी, मनोज कुमार, राधेश्याम, शेष नाथ, नीरज शुक्ला, उमेश मिश्रा, रविशंकर गुप्ता, राजेश कुमार राय, उमेश प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, हरि प्रताप शाही, प्रेम प्रकाश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अरुण प्रकाश, रण विजय यादव, राजाराम, राम सिंहासन प्रेम, चंद्र शेखर, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, मंगला प्रसाद सिंह, राजेश कुमार पांडेय, दिनेश चंद्र और डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed