फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Double testing is essential for accurate diagnosis of pulmonary TB.

Lucknow News: फेफड़ों की टीबी की सटीक पहचान के लिए दोहरी जांच जरूरी

Sun, 26 Apr 2026 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Double testing is essential for accurate diagnosis of pulmonary TB.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। फेफड़ों के आसपास होने वाली टीबी की सटीक पहचान के लिए सिर्फ एक जांच पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। लोहिया संस्थान के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के शोध में सामने आया है कि बीमारी की सटीक और विश्वसनीय पहचान के लिए कम से कम दो तरह की जांच बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान के डॉक्टरों ने 260 मरीजों पर शोध किया, जिसके निष्कर्ष इटली के जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। शोध के प्रमुख डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि फेफड़े की झिल्ली में पानी भरने की समस्या जिसे प्लूरल इंफ्यूजन कहा जाता है, टीबी और कैंसर दोनों का संकेत हो सकती है। इस बीमारी की शुरुआती अवस्था में स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ती है, मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी प्रारंभिक जांचों से फेफड़े में पानी की मौजूदगी का पता लगाया जा सकता है। हालांकि, पानी भरने के असली वजह का पता लगाने के लिए उस पानी की विस्तृत जांच जरूरी है।
विज्ञापन

दोहरी जांच की महत्ता: एडीए और सीबीनॉट
शोध में टीबी का पता लगाने के लिए दो प्रमुख जांचों एडीए (एडिनोसीन डीएमीनेट) और सीबीनॉट का उपयोग किया गया। डॉ. अजय वर्मा के अनुसार, सीबीनॉट जांच की विश्वसनीयता लगभग 98.2 प्रतिशत पाई गई, जिसने 260 में से 90 मरीजों में टीबी की पुष्टि की। वहीं, शेष 170 मरीजों के फेफड़ों में पानी भरने के अन्य कारण पाए गए। महत्वपूर्ण बात यह है कि एडीए का स्तर 105 मरीजों में बढ़ा हुआ मिला, जो टीबी होने का एक और संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed