{"_id":"61d41f273b3e4b752973ff39","slug":"double-infection-on-a-patient-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा संक्रमण: कोविड के साथ मलेरिया ने भी जकड़ा, डॉक्टर बोले- आमतौर पर नहीं होता ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा संक्रमण: कोविड के साथ मलेरिया ने भी जकड़ा, डॉक्टर बोले- आमतौर पर नहीं होता ऐसा
Tue, 04 Jan 2022 03:49 PM IST
ishwar ashish
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Jan 2022 03:49 PM IST
सार
केजीएमयू में भर्ती हुए कोविड मरीज को मलेरिया भी है। चिकित्सक का कहना है कि आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। इसे विदेश में दोहरे संक्रमण के मामले फ्लोरोना से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब लखनऊ में भी कोरोना के मरीजों में दोहरे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। केजीएमयू में बीते दिनों भर्ती किया गया कोविड मरीज मलेरिया से भी पीड़ित है। आमतौर पर मरीज पर दो वायरस का हमला एक साथ नहीं होता है। मामला सामने आने पर चिकित्साकर्मी भी सचेत हो गए हैं। इसे विदेश में दोहरे संक्रमण के मामले फ्लोरोना से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कोरोना के दो मरीजों में से एक मलेरिया से भी पीड़ित है। आमतौर पर दोहरे संक्रमण का खतरा नहीं होता है। इससे पहले अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों में डेंगू मिला था, लेकिन मलेरिया पीड़ित मरीज का यह पहला मामला है। दोनों बीमारियों की वजह से उसे भर्ती करने की जरूरत पड़ी है। मौजूदा समय में आने वाले कोविड-19 के मामलों में मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
फ्लोरोना को जानें
इजराइल में कोविड संक्रमित महिला इंफ्लूएंजा से भी ग्रसित मिली थी। इस वजह से उसे फ्लोरोना संक्रमित माना गया। विशेषज्ञों के अनुसार दो वायरस से एक साथ संक्रमित होने पर मरीज की हालत गंभीर हो सकती है। इसी वजह से कोविड के साथ अन्य वायरस से संक्रमित होने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन