फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   double decker will reach sitapur from lucknow in two hours

दो घंटे में लखनऊ से सीतापुर पहुंचेगी डबलडेकर, इस टाइम टेबल पर चलेगी गाड़ी

Tue, 14 Jan 2020 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jan 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
double decker will reach sitapur from lucknow in two hours
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ जंक्शन से महज दो घंटे में डबलडेकर एक्सप्रेस यात्रियों को सीतापुर पहुंचा देगी, जबकि आनंदविहार पहुंचने में ट्रेन को सवा आठ घंटे लगेंगे। लखनऊ से सीतापुर के बीच ट्रेन मोहिबुल्लापुर व सिधौली स्टेशनों पर ही रुकेगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे ने डबलडेकर को लखनऊ जंक्शन से सीतापुर होते हुए दिल्ली रवाना करने का प्रस्ताव बनाने के बाद ट्रेन की समय सारिणी और रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों की भी सूची तय कर ली है। ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह छह बजे छूटेगी और दो घंटे में सीतापुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेन हफ्ते में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से आनंदविहार जाने वाली डबलडेकर एक्सप्रेस जब शुरू हुई तो पैसेंजरों का रुझान इस ट्रेन को लेकर सकारात्मक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगी रेलवे की कमाई

double decker will reach sitapur from lucknow in two hours
प्रतीकात्मक तस्वीर

यह गाड़ी दिल्ली जाने वालों को बेहद पसंद थी, लेकिन धीरे-धीरे इसका आकर्षण कम होता गया। अब हालत यह है कि ट्रेन की ऑक्यूपेंसी भी घट रही है। ऑफ सीजन में तो ट्रेन खाली रहती है। डबलडेकर की जगह पैसेंजर शताब्दी, तेजस व गोमती एक्सप्रेस से यात्रा करना पसंद करते हैं।

इस ट्रेन से ज्यादा से ज्यादा लोग यात्रा करें, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इसे नए रूट से चलाने का प्रस्ताव बनाया है। इसे सीतापुर रूट से आनंदविहार ले जाने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि रेलवे की कमाई भी बढ़ेगी। एक अनुमान के मुताबिक, आमदनी 30 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 

सिर्फ मोहिबुल्लापुर व सिधौली रुकेगी ट्रेन

double decker will reach sitapur from lucknow in two hours
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रस्ताव के अनुसार, डबलडेकर एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से सीतापुर के बीच करीब 80 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर सिर्फ दो स्टेशनों पर ही रुकेगी। मसलन, लखनऊ जंक्शन से निकलने के बाद ट्रेन मोहिबुल्लापुर और सिधौली स्टेशनों पर रुकेगी, जबकि इसे ऐशबाग व डालीगंज में नहीं रोके जाने का प्रस्ताव बनाया गया है।

सिधौली के बाद ट्रेन सीतापुर होते हुए आनंदविहार तक जाएगी। लखनऊ जंक्शन-आनंदविहार डबलडेकर एक्सप्रेस और दिल्ली-जयपुर डबलडेकर को मिलाकर एक ट्रेन बनाने की योजना थी, जोकि लखनऊ-जयपुर डबलडेकर बन जाती, लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी।

विद्युतीकरण का मिला फायदा
लखनऊ से सीतापुर के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा कराया जा चुका है। अब रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली ट्रेनों को दौड़ाने की तैयारी है। अनुमति मिल जाने के बाद रूट पर डबलडेकर को दौड़ाया जाएगा, जिसका प्रस्ताव तैयार हो गया है और जल्द ही इस पर अंतिम मुहर भी लग जाएगी।

देखें- सारणी

double decker will reach sitapur from lucknow in two hours
प्रतीकात्मक तस्वीर
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/epaper.amarujala.com/2020/01/14/img_5e1d965bce1ae.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed