{"_id":"6c5f8bd62e203faa10c99e6585d1ed0e","slug":"double-decker-train-for-delhi-to-start-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने से दिल्ली के लिए चलेगी डबल डेकर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने से दिल्ली के लिए चलेगी डबल डेकर ट्रेन
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 May 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ने अपनी बहुप्रतीक्षित डबल डेकर चलाने के लिए उसकी अनुमति मिलने की औपचारिकता पूरी कर ली है।
विज्ञापन
एसी डबल डेकर ट्रेन लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते नई दिल्ली के बीच चलेगी।
इस ट्रेन को गरीब रथ एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस के बीच का समय देकर चलाया जाएगा।
रेलवे इस ट्रेन को 15 जून तक चलाने की तैयारी कर रहा है। जबकि काठगोदाम प्रीमियम स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 10 जून से किया जा सकता है।
रेलवे बोर्ड ने रेल संरक्षा आयुक्त की ओर से अनुमति मिलने तक इस ट्रेन के टाइम टेबल और रुट पर अंतिम मुहर लगाने के निर्देश दिए हैं।
अभी लखनऊ से नई दिल्ली के बीच एसी डबल डेकर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। इस ट्रेन की औपचारिक घोषणा इस साल पेश होने वाले रेल बजट में होगा।
जिसे बजट आने के बाद नंबर आवंटित कर नियमित किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद होगा।
सुबह छह बजे एसी डबल डेकर नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। जबकि यह ट्रेन दोपहर 1:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी में डबल डेकर 2:30 बजे नई दिल्ली से चलेगी और लखनऊ रात 10 बजे लौटेगी। आलमनगर के बाद यह ट्रेन मुरादाबाद रेल मंडल के ट्रैक पर दौड़ेगी।
ऐसे में मुरादाबाद रेल मंडल से डबल डेकर के पहले गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस और इसके बाद गुजरने वाली गरीब रथ व अवध आसाम एक्सप्रेस के साथ संचालन की अंतिम मुहर बैठक के बाद लिया जाएगा।
रेल संरक्षा आयुक्त की अनुमति मिलने के बाद लखनऊ-काठगोदाम एसी प्रीमियम ट्रेन चलायी जाएगी।
इस ट्रेन का संचालन मई के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन गोरखधाम एक्सप्रेस हादसे के कारण पूर्वोत्तर रेलवे अब तक इसका किराया ही तय नहीं कर सका है।
विज्ञापन