फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doon express accident in uttar pradesh

दून एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

Mon, 28 Apr 2014 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Apr 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
doon express accident in uttar pradesh

खबर आ रही है कि हावड़ा से बनारस की ओर जा रही दून एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के जफरगंज रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई।

विज्ञापन


करीब दोपहर दो बजे हुए इस हादसे में आठ डिब्बों के पटरी से उतरने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब छह बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं।

वहां तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हादसा किस वजह से हुआ।

पास के ही जिले फैजाबाद से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के साथ कुछ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही क्यूआरटी भी वहां पहुंची।

ट्रैक में थी ‌‌तकनीकी दिक्कत

doon express accident in uttar pradesh

मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक, यह रेल हादसा ट्रैक में किसी तकनीकी खामी की वजह से हुआ है।

रेलवे के अधिकारी मौके पह पहुंच चुके हैं और शुरुआती जांच में पाया गया है कि ट्रैक में दिक्कत की वजह से ट्रेन संतुलन खो बैठी।

हालांकि, ट्रेन में बैठे लोग इस पूरे हादसे से दहशत में हैं और जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहते हैं। कुछ यह भी कह रहे हैं कि इतने भीषण हादसे में उनकी जान का बच पाना एक चमत्कार ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदले गए कई ट्रेनों के रूट

doon express accident in uttar pradesh

दून एक्सप्रे में हुए हादसे की वजह से कई ट्रेनों के रूट भी बदलने पड़े हैं। इसमें 13152 सियाल्दाह एक्सप्रेस एक ट्रेन है। यह अब सुल्तानपुर होकर जाएगी।

इसके अलावा, 18192 उत्सर्ग एक्सप्रेस और 12225 कैफियत एक्सप्रेस के रूट भी बदल दिए गए हैं।

इसके आलवा, रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं जिन्हें फैजाबाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके से तीन बजे ‌रवाना हुई।

बताया जा रहा है कि आठ डिब्बे पलटने के बाद भी जान-माल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। रेलवे अधिकारी भी मान रहे हैं कि बड़ा हादसा टल गया है।

विज्ञापन

मदद के लिए रेलवे ने खोली हेल्पलाइन

doon express accident in uttar pradesh

रेलवे ने यात्रियों व उनके परिवारजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी खोल दी है। अगर आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो 9794830976 पर कॉल कर सकते हैं।

रेलवे से एक और पुख्ता जानकारी मिल गई है कि एस7, एस8, एस9, एस10, एस11 और एस12 के साथ दो जनरल कोच पटरी से उतरे।

रेलवे के मुताबिक, यह हादसा दो बजकर 45 मिनट पर हुआ। घायलों में चार के नाम हमारे पास हैं। विजय कुमार बनारस से अयोध्या जा रहे थे। रूपा जौनपुर से ‌देहरादून जा रही थीं, अब्दुल अहमद शाहगंज से लखनऊ जा रहे थे और शिवम पांडेय बनारस से अकबरपुर जा रहे थे।

कोच एस 7 में लखनऊ के 57, एस8 में 28, एस9 में 14 और एस12 में 17 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed