फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Don't encourage crime by hiding it, don't be afraid and speak openly...

Lucknow News: अपराध को छिपाकर बढ़ावा न दें, डरें नहीं और खुलकर बोलें...

Thu, 17 Jul 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Don't encourage crime by hiding it, don't be afraid and speak openly...
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना रोड में आयोजित पुलिस की पाठशाला में इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त
लखनऊ। अपराध छिपाने और किसी को नहीं बताने से कम नहीं होता है, बल्कि इससे अपराधी को बढ़ावा मिलता है और अपराध बढ़ता है। ऐसे में डरें नहीं और खुलकर बोलें। पुलिस को सूचना दें, जो 24 घंटे आपकी मदद के लिए खड़ी है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को वजीरगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना रोड में आयोजित पुलिस की पाठशाला में इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने छात्राओं को महिला अपराध, साइबर क्राइम व यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर कोई परेशान कर रहा है तो फौरन शिक्षक और अभिभावक को बताएं। हर सड़क पर पुलिस मौजूद है। पिंक बूथ बने हैं। पुलिस को समय पर सूचना मिल जाए तो अपराधी पर कार्रवाई करना आसान होता है। छात्राओं से कहा कि अगर रास्ते में कहीं डर लगे या घर पहुंचने में रात हो जाती है और रास्ता अनजाना हो तो 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला सकती हैं। पुलिस आपको सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनजान लोगों से फोटो व वीडियो न करें शेयर

साइबर क्राइम के विषय पर इंस्पेक्टर वजीरगंज ने कहा कि अनजान लोगों से दोस्ती करते हुए हमेशा सावधानी बरतें। किसी को भी अपनी गोपनीय सूचना और खासकर फोटो व वीडियो न शेयर करें। साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक नियमों के बारे में भी बताया।




मदद के लिए इन नंबरों को करें कॉल

इंस्पेक्टर ने छात्राओं को मोबाइल व कंप्यूटर से जुड़े अपराध के लिए 1090, साइबर क्राइम से निपटने के लिए 1930 और इमरजेंसी में मदद के लिए 112 नंबर याद कराने के साथ कॉपी में नोट भी कराए। उन्होंने छात्राओं को अपना सरकारी नंबर 9454409274 भी साझा किया और जरूरत पड़ने पर इन नंबरों का बेझिझक इस्तेमाल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed