{"_id":"66d20d89a2c1687b460abe65","slug":"dominance-of-sports-stadium-in-athletics-and-kabaddi-competition-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106496-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम का दबदबा
Fri, 30 Aug 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय खेल सप्ताह पर शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने प्रतिद्वंदी टीमों को पराजित कर दबदबा बनाया।
एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गौतम राना प्रथम, मयंक द्वितीय व प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में किशन प्रथम, रंजीत द्वितीय व शुभम तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर में बॉबी प्रथम, प्रवेश द्वितीय व कमल तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में महिमा प्रथम, गायत्री द्वितीय व ममता तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में सानिया प्रथम, शिवांगी द्वितीय व बीना तृतीय स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ में नैना प्रथम, संजना द्वितीय व सुहाना तृतीय स्थान पर रहीं। एथलेटिक्स में 90 बालक व 112 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। वही कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा ने 25-10 से उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना ए को हराया। सेवन पैंथर्स की टीम ने 25-5 से जेपी आदर्श इंटर कॉलेज इकौना को हराया। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना 28-14 से उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठवा को हराया। शांतिदेव कनक इंटर कॉलेज इकौना की टीम ने वॉकओर के तहत फुटबॉल क्लब श्रावस्ती को हराया।
विज्ञापन
खो-खो क्लब श्रावस्ती ने 26-13 से अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज ए को हराया। पहले क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने एटीएस कटकुईयां को 29-25 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में शांतिदेव कनक इंटर काॅलेज को यूपीएस पटना बी टीम ने 15-4 से हराया। इस मौके पर डीआईओएस मिथिलेश कुमार, डीओपीआरडी प्रदीप त्रिपाठी, क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद