{"_id":"687ba7d1ae1c1811440bdc9d","slug":"dominance-of-players-from-uttar-pradesh-lucknow-news-c-13-1-lko1071-1299895-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी के कराटे खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी के कराटे खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
लखनऊ। डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। मेजबान खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गो में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में यूपी के लिए
सत्यवर्द्धन मौर्या, प्रांशी, शीतल सिंह, रिहान, निखिल कुमार, ज्ञानेश सिंघल, प्रतिभा और इशु कुमारी ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं पंजाब को एक स्वर्ण मिला। चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश
ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डाॅ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मौके पर कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया और आयोजन समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिणाम
जूनियर बालिका कुमिते (66 किग्रा से कम) में पंजाब की वंशिका ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश की अदिति गुप्ता ने रजत व उत्तर प्रदेश की खुशी यादव ने कांस्य पदक जीता। सीनियर पुरुष कुमिते (60 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के सत्यवर्द्धन मौर्या ने स्वर्ण, पंजाब के चंचल सिंह ने रजत एवं
गोवा के मयंक व उत्तर प्रदेश के देवेश विश्वकर्मा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालिका कुमिते (48 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश की प्रांशी ने स्वर्ण व पंजाब की शिवानी ने रजत पदक जीता। जूनियर बालिका कुमिते (53 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश की शीतल सिंह ने स्वर्ण व पश्चिम बंगाल
की मौमिता मंडल ने रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश की हिमांशी पंजवानी व काजल को कांस्य पदक मिले। जूनियर बालक कुमिते (55 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के रिहान ने स्वर्ण व पंजाब के दिव्यांशु झा ने रजत पदक जीता।
उत्तर प्रदेश के सुप्रतीम सिंह व संगम चौधरी को कांस्य पदक मिले। सीनियर पुरुष कुमिते (55 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के निखिल कुमार ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के आशीष सरोज ने रजत व उत्तराखंड के सुजीत कुमार
बिंद ने कांस्य पदक जीता। सीनियर पुरुष काता में उत्तर प्रदेश के ज्ञानेश सिंघल ने स्वर्ण व राजस्थान के आशुतोष मिश्रा ने रजत पदक जीते। सीनियर महिला कुमिते (68 किग्रा से अधिक) में उत्तर प्रदेश की प्रतिभा ने स्वर्ण
व उत्तर प्रदेश की शिवानी साहू ने रजत पदक जीता। सीनियर महिला कुमिते (55 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश की इशु कुमारी ने स्वर्ण, पश्चिम बंगाल की रिया तोमर ने रजत व उत्तर प्रदेश की शैली साहू ने कांस्य पदक जीते।