{"_id":"68a712310fa9ac7e580ef663","slug":"dogs-played-well-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1347021-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्वानों के करतबों ने जीत लिया दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्वानों के करतबों ने जीत लिया दिल
विज्ञापन
श्वानों के करतबों ने जीत लिया दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय की ओर से 9वीं वाहिनी बलरामपुर में अंतर-क्षेत्रीय सीमांत श्वान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 12 श्वानों ने अपने मालिकों के साथ हिस्सा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें विस्फोटक खोजी श्वान, मादक पदार्थ खोजी श्वान तथा ट्रैकर श्वान की श्रेणी शामिल रही। दक्षता एवं प्रशिक्षण क्षमता का आकलन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान श्वानों ने अपनी उत्कृष्ट क्षमता, अनुशासन तथा त्वरित प्रतिक्रिया का परिचय दिया। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित श्वान सितंबर में अलवर(राजस्थान) में आयोजित होने वाली अंतर-सीमांत श्वान प्रतियोगिता में सीमांत मुख्यालय लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन न केवल श्वानों की कार्यदक्षता और प्रशिक्षण कौशल का प्रदर्शन है, बल्कि सुरक्षा बलों की सतर्कता, प्रतिबद्धता एवं उच्च मनोबल का भी प्रतीक है। इस प्रतियोगिता से जवानों एवं उनके श्वानों के बीच बेहतर तालमेल और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया गया।