{"_id":"5946e2ab4f1c1b8d5b8b4750","slug":"dogs-killed-peacock-and-deer-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने किया शिकार, मोर व हिरन को नोंच कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने किया शिकार, मोर व हिरन को नोंच कर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के सिद्धौर क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर व रामसनेहीघाट में हिरन को कुत्तों ने नोच डाला। जिससे दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना डायल 100 नंबर पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने हिरन का पोस्टमार्टम कराया वहीं मोर के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफना दिया। दोनों घटनाओं ने जानवरों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल कर रख दी है।
विज्ञापन
जंगली जानवरों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए वन विभाग संजीदा नहीं है। भटक कर आबादी में पहुंचने पर कई हिरन की मौत होना इस बात की पुष्टि करता है।
रविवार को वन क्षेत्र रामसनेहीघाट क्षेत्र में असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सुब्बापुरवा मजरे खारिका फूल गांव के बाहर एक हिरन का शव पड़ा मिला।
वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन क्षेत्र हरख के कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम केसरगंज में रविवार सुबह एक मोर को कुत्तों ने नोच कर मार डाला।
विज्ञापन