{"_id":"5d71f7b28ebc3e93c63372f9","slug":"dogs-killed-a-girl-in-ayodhaya-other-children-runaway-and-save-their-lives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने बालिका को नोच कर मार डाला, साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने बालिका को नोच कर मार डाला, साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने भागकर बचाई जान
Fri, 06 Sep 2019 11:37 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
रिया
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के गढ़ा नसीरपुर गांव में नित्यक्रिया के लिए गांव के अन्य बच्चों के साथ नहर किनारे गई बालिका पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से भयभीत होकर अन्य बच्चे मौके से भाग गए। जब तक बच्चे परिवारीजन व ग्रामीणों को सूचित करते, कुत्तों के नोचने से बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
गुरुवार सुबह रिया (7) पुत्री रंजीत वर्मा अपने बड़े भाई रौनक व पड़ोस के बच्चे वैष्णवी व गौरव के साथ शौच के लिए नहर की ओर गई थी। तभी यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। एक पीपल के पेड़ के पास कुत्तों के हमलावर होने पर अन्य बच्चों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन रिया कुत्तों के बीच फंस गई।
सूचना मिलने पर जब तक घरवाले मौके पर पहुंचते आवारा कुत्तों ने रिया को नोच डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारजनों ने घायल बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Trending Videos
गांव निवासी महेश शर्मा बताते हैं रिया कटरौली के एक निजी स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ती थी। उसका एक बड़ा भाई रौनक है वो भी साथ गया था लेकिन भागने में सफल रहा और उसकी जान बच गई। इस वारदात के गांव के बच्चे काफी सहमे हुए हैं।
बताते हैं कि रंजीत वर्मा के घर में काफी समय से शौचालय है। बच्चे कभी शौच को बाहर नहीं जाते थे लेकिन गुरुवार को बच्चों का साथ मिला और ये भी भाई-बहन चले गए। सीएचसी के वरिष्ठ फार्मासिस्ट केपी उपाध्याय ने बताया परिवार के लोग बालिका के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आए थे लेकिन बालिका को नहीं लाए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।