फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dogs attack on a man in Gomati nagar Lucknow.

Lucknow: युवक पर हमला करने वाले पिटबुल को तलाशेगा नगर निगम, मामले में एफआईआर दर्ज

Mon, 12 Sep 2022 11:38 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Sep 2022 11:38 AM IST
सार

शनिवार देर रात गोमती नगर में पिटबुल कुत्ते ने युवक को काट लिया था। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।नगर निगम युवक पर हमला करने वाले पिटबुल को तलाशेगा। 

विज्ञापन
dogs attack on a man in Gomati nagar Lucknow.
कुत्ते के हमले में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोमतीनगर में शनिवार देर रात जिस पिटबुल ने युवक पर हमला कर उसे जख्मी किया था, नगर निगम की टीम सोमवार को पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश करेगी। पीड़ित युवक भी कुत्ते के मालिक  को नहीं जानता। ऐसे में उसने रविवार को गोमतीनगर थाने में अज्ञात पिटबुल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


विरामखंड-दो गोमतीनगर निवासी प्रांचल मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार रात वह अपनी मां के साथ घर के पास ही साइकिल ट्रैक पर टहल रहे थे। इसी दौरान एक पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उनका कहना है कि पिटबुल उनकी मां की तरफ लपका था, लेकिन वह उनको बचाने के लिए आगे आ गए तो उन पर टूट पड़ा। प्रांचल का कहना है कि पिटबुल कुत्ते को दो लोग टहला रहे थे, जिनमें एक 10-12 साल का लड़का और दूसरा 18-20 साल का लग रहा था। जख्मी होने के बाद सिविल अस्पताल में उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन


दो महीने में पिटबुल के हमले की दूसरी घटना
दो महीने में पिटबुल के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले जुलाई में पिटबुल ने कैसरबाग इलाके में अपनी ही मालकिन पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत गई थी। उसके बाद नगर निगम की टीम पुलिस की मदद से पिटबुल को पकड़कर जरहरा श्वान प्रजनन नियंत्रण केंद्र लाई थी। जहां उसे 15 दिन तक रखा गया था। बाद में उसके मालिक को सौंप दी थी। शहर में इस समय अलग-अलग इलाकों में 25 लोगों ने पिटबुल पाल रखे हैं। नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में करीब 6000 लोगों ने विभिन्न नस्लों के कुत्ते पाल रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्ति के चलते नहीं बना भैरवचरण श्वानालय
आवारा कुत्तों से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए गायों की तरह कान्हा उपवन में कुत्तों को रखने के लिए भैरवचरण श्वानालय बनाने की योजना 22 साल पहले बनी थी। मगर कुत्तों को पकड़कर रखने पर पाबंदी के कारण यह योजना सफल नहीं हो पाई। इसी तरह बंदरों को रखने के लिए वानर वाटिका बनाई जानी थी, वह भी नियमों के चलते अटक गई। अपर नगर आयुक्त पशु कल्याण डॉ. अरविंद राव का कहना है कि साल 2001 में ही पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रतिबंध लग गया कि आवारा कुत्तों को पकड़कर नहीं रख सकते। यही नियम बंदरों को लेकर भी है। ऐसे में ये दोनों प्रोजक्ट अटक गए।


इलाके में भेजेंगे टीम
पशु चिकित्साधिकारी नगर निगम के डॉ. अभिनव वर्मा का कहना है कि मामला मेरी जानकारी में आया है। कुत्ता किसका है और वह कहां रहता है, इसका पता करेंगे। पुलिस की मदद से कुत्ते को पकड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को टीम इलाके में भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed