फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dog kidnapping in kanpur

UP: तीन लॉकर तोड़कर कुत्ता हुआ चोरी

Mon, 29 Jun 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर Updated Mon, 29 Jun 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
Dog kidnapping in kanpur

यूपी के कानपुर शहर में बहुत ही रोचक चोरी की घटना हुई। घर में घुसकर नकदी और जेवर की लूट तो शहर में आम है लेकिन शनिवार रात कानपुर के काकादेव में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश तीन ताले तोड़कर महंगा जर्मन शेफर्ड कुत्ता चुरा ले गए।

विज्ञापन


आमतौर पर इंसानों के लापता होने की रिपोर्ट न लिखने वाली पुलिस ने कुत्ता चोरी की रिपोर्ट तुरंत दर्ज कर ली।
काकादेव के गीता नगर ओ ब्लाक में ट्रांसपोर्टर विनीत सिंह सेंगर रहते हैं।

इन्होंने करीब पांच महीने पहले जर्मन शेफर्ड कुत्ते का पिल्ला 14 हजार रुपये में खरीदा था। पिल्ले का नाम रखा माइकल। वह माइकल के खाने-पीने पर हर महीने करीब आठ हजार रुपये खर्च करते थे।
विज्ञापन


विनीत ने बताया कि दिन में उनके घर की सुरक्षा में गार्ड और गनर तैनात रहते हैं। यह लोग माइकल की दिन में देखभाल करते थे। रात में गनर और गार्डों के चले जाने पर माइकल को जनरेटर रूम में बंद कर दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तुंरत दर्ज की रिपोर्ट,तलाश जारी

Dog kidnapping in kanpur

विनीत ने बताया कि शनिवार रात तीन बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। दो बदमाश घर के बाहर बाइक लेकर खड़े रहे। एक बदमाश ने जनरेटर रूम में लगे तीन ताले तोड़े और माइकल को उठा ले गए।

बदमाशों के घर में घुसने और माइकल को चुराकर ले जाने तक की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। विनीत ने रविवार सुबह काकादेव पुलिस को घटना की सूचना दी। थोड़ी देर बाद ही डायल 100 और काकादेव पुलिस उनके घर पहुंच गई। छानबीन की।

शाम को चौकी प्रभारी हमराह के साथ विनीत के घर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी। इसके फुटेज कब्जे में लेकर कुत्ते और बदमाश दोनों की खोज शुरू कर दी है। एसओ उदय प्रताप यादव का कहना है कि विनीत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ माइकल को चुराने का मामला दर्ज किया है। कुत्ता तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed