{"_id":"5cd9b315bdec220791791821","slug":"documents-related-to-intelligence-recovered-from-fake-colonel-mobile-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कर्नल के मोबाइल से मिले इस खुफिया एजेंसी से जुड़े दस्तावेज, हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कर्नल के मोबाइल से मिले इस खुफिया एजेंसी से जुड़े दस्तावेज, हो रही जांच
Tue, 14 May 2019 12:48 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 14 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कर्नल पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती और सेना के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर ठगने वाले गिरोह से जुड़े फर्जी कर्नल हर्षवर्धन सिंह के मोबाइल फोन से खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
मिलिट्री इंटेलिजेंस ने दस्तावेज को सेना के उच्चाधिकारियों को भेजा है। कहीं ये दस्तावेज जाली तो नहीं इसका पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। हर्षवर्धन को रविवार को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राजीव द्विवेदी के मुताबिक रविवार को पूरे दिन मिलिट्री इंटेलीजेंस और एलआईयू की टीम ने हर्षवर्धन से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल से रॉ से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
इसमें कुछ पेजों पर देश की सुरक्षा से संबंधी चीजें लिखी हैं। कुछ चीजें कोड में हैं। पुलिस, मिलिट्री इंटेलीजेंस व एलआईयू ने इनकी पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक एजेंसियों के अधिकारी सिर्फ इतना ही बता रहे थे कि दस्तावेज काफी अहम हैं। दस्तावेज को मिलिट्री के उच्चाधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक लैब भेजा गया है, ताकि उसकी हकीकत सामने आ सके।